सांकेतिक फोटो। साभार गुगल।
गाजीपुर : पंजाब के अमृतसर और अलीगढ़ में दारोगा की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गाजीपुर में लोगों ने एक सिपाही की जम कर पिटाई कर दी। वह भी पानी में गिरा-गिरा कर। जिसकी सोशलमीडिया पर वायरल वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। 
 यह मामला है नए मोटर व्‍हीक्‍लस एक्‍ट के तहत चालान काटे जाने का । बताया जा रहा है कि जिले के सादात थाना क्षेत्र के मौधियां में वीरवार शाम वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक युवक के पास हेल्‍मेट नहीं था। इसपर दारोगा ने पांच सौ रुपये की पेनाल्‍टी लगा दी। लेकिन रसीद नहीं दी। और यही से बात बिगड़ गई। इस बीच दारोगा तो भाग निकला लेकिन सिपाही को लोगों ने पकड़ पीटना शुरू कर दिया।  दारोगा और सिपाही की पहचान आनंद भारती और प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल थाना सादात पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं