झरोखा न्यूज नेटवर्क, गाजीपुर : जिले के सादात क्षेत्र में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर टीचर की नौकरी कर रही एक महिला अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कदत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह शिक्षिका ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भवरूपुर में सहायक टीचर के तौर पर तैनात थी।
इस संबंध में स्कूल की प्रधानाध्यापिका सीमा पाल ने बताया कि सहायक अध्यापिका सुषमा देवी का चयन वर्ष 2016 में हुआ था। बाद में शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जाचं में इस भर्ती के पांच शिक्षकों का टेट प्रमाण पत्र भी फर्जी पाया गया। इस पर सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि ऐसे शिक्षकों का पता लगाया जा रहा है।
..
