सोनभ्रद : उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 11 बजे सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि  340 करोड़ की 46 परियोजनाओं का उद्घाटन और नींव पत्‍थर रखेंगे।  इसके साथ ही वह 281 ग्रामीणों को जमीन पट्टे के कागजात भी अपने हाथ से सौंपेंगे। बता दें कि उभ्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन विवाद में 11 लोगों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा है।