पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की बहु और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी देवी और नन मीसा भारती पर धक्का दे कर घर से निकालने और खाना न देने का आरोप लगाया है। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर का झगड़ा अब सड़क पर आ गया है।
ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
इस शिकायत के आधार पर हेल्पलाइन की अधिकारी प्रमिला ऐश्वर्या के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जांच के लिए पटना के 10 सकुर्लर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंची हैं। यहां जम कर हंगामा हुआ। ऐश्वर्या राय राबड़ी आवास से बाहर निकलीं और वहां उनके पिता चंद्रिका राय और मां भी मौजूद थींत। यहां रोते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि राबड़ी देवी ने उन्हें धक्का देकर घर से निकाल दिया है। यहां तक कि सास और ननद ने उन्हें खाना तक नहीं दिया। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि उनसे वह वीडियो छीनने की भी कोशिश की गई जो उन्होंने तलाक के मुकदमे में सबूत के तौर पर बना रखा है।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं
