प्रतिकात्‍मक फोटो
मुरादाबाद : इसे कहते हैं असली तालमेल। यहां एक फर्मासिस्‍ट अब एक नहीं अपनी तीन बीवियों के साथ एक ही क्‍वार्टर में एक साथ रहेगा। सहसा यकीन न होने वाली यह खबर मुरादाबाद सिविलि लाइन थाना क्षेत्र की है।   नारी उत्थान केंद्र में इसको लेकर समझौता हुआ है। इसके बाद अब पुलिस ने शिकायत की फाइल बंद कर दी है।
  मामले के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि मार्च 2019 में उसका निकाह मुगलपुरा वासी एक कंपाउंडर से हुआ था। और उसकी पहले से ही दो बीवियां थीं।  लेकिन निकाह के बाद शौहर की दूसरी बीवी उससे झगड़ा करने लगी। और तलाक देने को दबाव बनाने लगी। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से शिकायत की। 
एसएसपी ने मामले की जांच नारी उत्थान केंद्र भेजी। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि दोनों ही कंपाउंडर और उसकी तीनों बीवियों को काउंसलिंग की गई तो तीनों बीवियां साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गईं। कंपाउंडर ने बताया कि वह तीनों बीवियों को एक साथ रखेगा।