![]() |
| सोकेतिक फोटो। |
अलीगढ़ : यह खबर सुनने में थोडी अजीब जरूर लगेगी पर है सच। अगर इस महिला की बातों पर यकीन किया जाए तो। क्योंकि फिरोजाबाद से आई एक महिला दिन भर अपने सिपाही सौतन की तलाश में शहर के कभी इस थाने तो कभी उस थाने का चक्कर लगा रहा है। लेकिन विडंबना यह है कि थाने से लेकर रेलवे स्टेशन तक खाक छानने वाली इस महिला का न तो सिपाही पति मिल रहा और ना ही उसकी प्रेमिका।
मामले के अनुसार सौतन की तलाश में यह महिला कभी थाने तो कभी एसएसपी कार्यालय जाकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। जबकि रात स्टेशन पर गुजारती है। फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका पति यूपी पुलिस में सिपाही है। इस समय कासगंज के एक थाने में तैनात है। पांच साल पहले उसके पति की फतेहगढ़ में तैनाती के दौरान एक तलाकशुदा महिला सिपाही से संबंध बन एक थे। इसके बाद उन दोनों की तैनाती अलग-अलग जिलों में गई। फिर भी दोनो का मिलना जारी रहा। इस समय इटावा निवासी वह महिला सिपाही अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात है और वह सिपाही पति के बच्चे की मां बन गई है। उसी सौतन के चक्कर में पति उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। महिला का कहना है कि उसे अलीगढ़ आए तीन दिन हो गए है लेकिन इंसाफ मिलता नहीं दिख रहा।
