![]() |
| स्रोत गुगल। |
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के जवानों ने हाजीपुर सेक्टर में सिपाही गुलाम रसूल को मार गिराया। बताया जा रहा है कि रसूल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला था। शुरुआत में पाकिस्तानी सेना अपने सैनिक का शव ले जाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान एक और पाक सैनिक मारा गया। पाक सैनिक दो दिनों से लगातार कोशिशों के बावजूद शवों को बरामद नहीं कर सके। 13 सितंबर को पाक सैनिक सफेद झंडा दिखाकर शव ले गए। बता दें कि इससे इससे पहले पाकिस्तान सेना ने केरन सेक्टर में 30-31 जुलाई को मारे गए अपने 5-7 सैनिकों और आतंकियों के शव वापस लेने से इनकार कर दिया था।
