गाजीपुर : थाना क्षेत्र नंदगंज के एक गांव में कलयुगी शिक्षक का घिनौना चेहरा सामने आया है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ा रहे एक टीचर ने नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया है। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अध्यापक फरार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि छात्र छुट्टी के बाद स्कूल के ही एक शिक्षक के यहां कोचिग पढ़ता था। रोज की तरह वह वीरवार को भी ट्यूशन पढ़ने गया तो शिक्षक ने बच्चे के साथ यह घिनौना कार्य किया। साथ ही बच्चे को धमकी दिया कि अगर किसी से कुछ कहा तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन, बच्चे ने घर जाकर यह बात अपने परिजनों को बतार्इ। थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल शिक्षक फरार है।
