![]() |
| सांकेतिक फोटो। |
जालंधर : पंजाब में एक बार फिर गुरु और शिष्य की मर्यादा तार-तार हुई है। इस बाद शहर में एक ऐसी वीडियो वारयल हुई है जिसमें एक अधिकारी के बेटे महिला टीचर के ऐसे संबंध उजागर हुई जिसे समाज का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस हरकत को जायज नहीं ठहराएगा। दो मिनट पांच सेकंड का यह अश्लील वीडियो क्लिप स्कूल के प्रबंधक तक भी पहुंच गया।
आरोप है कि यह वीडियो क्लिप स्टूडेंट ने अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल रिकॉर्डर ऐप्प' इंस्टाल कर रिकॉर्ड किया, जिसके बाद क्लिप को उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि थाना कैंट पुलिस को दी गई शिकायत में टीचर की तरफ से कहा गया था कि पन्द्रह दिन पहले ही टीचर को इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी। इस बारे में थाना कैंट के एसएचओ कुलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधक की तरफ से टीचर को निकाल दिया गया। जबकि छात्र अभी भी स्कूल में पढ़ रहा है। दूसरी ओर शिकायत के बाद टीचर शहर छोड़ गई है।
