प्रतिकात्‍मक फोटो।
अमरोहा : इस महिला कि दर्द भरी दास्‍तान सुनेंगे तो आप के मुंह से आह निकल पड़ेगी। यह दर्द किसी और ने नहीं बल्कि अपने उसके अपनों ने दिया है। आरोप है कि  दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर पति ने पत्नी को अपने बड़े भाई के कमरे में बंद कर दिया। जहां, जेठ ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। 
संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकायत में  विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति भी हैवानियत की हद पर उतर जाता था और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। मना करने पर मारपीट करता था। विवाहिता ने बताया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर डिडौती कोतवाली पुलिस ने  पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
पीडिता ने बताया कि उसका निकाह पिछले साल जून में अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पीडि़ता ने बताया कि तीन सितंबर की रात दो बजे पति ने अपने बड़े भाई के कमरे में उसे बंद कर दिया। इस दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आठ सितंबर की सुबह मारपीट के बाद उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं