भारी बारिश से कहींं सड़क धंसी तो कहीं दुकानों में घुसा पानी
गाजीपुर : पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। मिर्जापुर से बलिया तक पानी ने जन-जीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। कई जगहों पर कच्चे मकान गिरने की खबर है। बताया जा रहा है इन हादसों में तीन दर्जन से अधिाक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं।
गाजीपुर जिले में हंसराजपुर -नंदगंज सड़क युसूफपुर चौरा बेसों नदी पर नवनिर्मित श्री टंडा बीर बाबा पुल धंस गया है। इससे कई गांवों के लोगों का संपर्क मार्ग कट गया है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उधर, बारिश से वारणसी जल भराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी लोगों के घरों में जाने लगा है। बिहार में तो हालत और भी बुरा है। खबरों के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में बारिश का पानी दुकानों में जाने लगा है।
