प्रतिकात्‍मक फोटो ।
 आजमगढ़ :  गुजरात पुलिस ने आजमगढ़ में दबिश दे कर सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख डॉ: शाहिद बद्र को गुजरात पुलिस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि डॉ: शाहिद के खिलाफ 2001 में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य बनाने और सरकारी कार्य में व्‍यवधान डालने का गुजरात के भुज में केस दर्ज है। 
स्रोत गुगल।
    भुज डिवीजन के इंस्पेक्टर वाईपी साडेजा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने शाहिद को शहर कोतवाली के मनचोभा स्थित घर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि शाहिद के खिलाफ 2012 में वारंट जारी किया गया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को आजमगढ़ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड बनवाकर उसे गुजरात पुलिस अपने साथ ले जाएगी। पुलिस का कहना है कि शाहिद बद्र का पता सही न होने के कारण उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।