प्रतिकात्‍मक फोटो।
अमृतर : आतंकवाद की आग में झुलस चुके पंजाब को सुलगाने की खालिस्‍तानी आतंकियों की खातरनाक साजिश का परतदरपरत खुलने लगा है। तरनतारन से पकड़े गए आतंकियों की निशानदेही पर एसएसओसी  ने पाकिस्तान सीमा के साथ सटे गांव महावा में खेत में छिपा कर रखे एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जहां से यह ड्रोन बरामद हुआ है,  वहां से बीएसएफ की पोस्ट मात्र 300 मीटर दूर है। वहीं पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स  (केजेडएफ) के एक और आतंकी शुभदीप सिंह को भी काबू किया है।
गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चार आतंकवादियों से इंटेरोगेशन  के दौरान मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस ने महावा गांव में छापामारी की। आतंकी आकाशदीप ने बताया कि  यह ड्रोन हथियारों की डिलीवरी के दौरान क्रैश हो गया था।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं।