लुधियाना : सुआ रोड स्थित मक्कड़ कॉलोनी में नवयुवक मंगल दल कमेटी की तरफ से 19वां रामलीला का आयोजन को लेकर एक सभा की गई। जिसमें तय किया गया कि हर साल की भांति इस साल भी रामलीला का आयोजन 29/9/2019 से लेकर 8/10/2019 तक किया जाएगा। हर साल नवरात्रि में पूरे 9 दिन रामलीला का आयोजन किया जाता है। भगवान राम के चरित्र चित्रण का वर्णन किया जाता है। यह जानकारी के डी तिवारी ने दी। आज की मीटिंग में के डी तिवारी, राकेश वर्मा, रवि चौहान, मुकेश, सोनू, रानू, आनंद वर्मा, हरिराम यादव, गणेश कुमार, अरविंद यादव, वेद प्रकाश, लाल सिंह आदि लोग उपस्थित हुए।
