प्रतिकात्‍मक फोटो।
गुरदासपुर : दस लाख रुपये की लालच में 24 वर्षीय एक युवक देश के दुश्‍मनों के हाथ बिक गया। सेना के खुफिया तंत्र के हाथ लगा यह गुरदासपुर के छावनी एरिया के तिब्बड़ी गांव का रहने वाला है।  इस पर आरोप है कि वह  पाकिस्तान के लिए जासूसी जासूसी करता है। आरोपी की पहचान विपिन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया युवक तिब्बड़ी कैंट एरिया व करतारपुर कॉरिडोर की फोटो खींचकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को ईमेल से भेजता था। 
 युवक तिब्बड़ी कैंट एरिया व करतारपुर कॉरिडोर की फोटो खींचकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को ईमेल से भेजता था। उसे इस काम के लिए पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने 10 लाख रुपए देने का लालच दिया था। गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि सेना आरोपी से अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है। जब वह पुलिस को सौंपेगी तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं