जालंधर : पंजाब की उद्योग नगरी जालंधर में कार सवार कुछ शराबी युवकों ने एक लड़की
जालंघर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले मूल रूप से बहराइच, उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवती के पिता ने बताया कि वह लंबे अर्से से यहां किराये पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 साल की बड़ी बेटी शुक्रवार दोपहर गोल्डन एवेन्यू में दादी से मिलने के लिए निकली थी। बेटी अकसर उनसे मिलने जाती है। जब व्हाट्सऐप्प मैसेज आया, तब वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मैसेज देख कुछ समझ नहीं आया। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी ने काले रंग की पैंट और शर्ट पहनी हुई थी।
थाना 7 के एसएचओ नवीन पाल सिंह ने कहा कि युवती के पिता के बयान पर किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपितों का पता नहीं चल पा रहा है। जिस नंबर से युवती का व्हाट्सऐप मैसेज आया है उसे सर्विलांस पर लगाया गया है।
