![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
गाजीपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई। इसबार मामला रौब जमाने या रिश्त की बात करने का नहीं बल्कि संगीन है। वह है किसी युवती से दुष्कर्म का आरोप। आरोपी कोई और नहीं यूपी पीएसी का कांस्टेबल है। आरोपित जवान की तैनाती सीतापुर में हैं।
आरोप है कि उक्त जवान जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसे अचेता अवस्था में नहर किनारे फैंक कर फरार हो गया। हलांकि युवती को पुलिस ने बरामद कर उसका मेडिकल करवाने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता की मां ने बताया कि रात को उसकी बेटी शौच के लिए गांव ट्यूबवेल की तरफ जा रही थी। उसी दौरान सिपाही अभय यादव एक साथी के साथ उसे अगवा कर लिया। आरोपी इन दिनों छुट्टी घर आया हुआ था।
