नवांशहर. जीली के भाई के इश्‍क में डेढ माह पहले घर छोड़ कर भागी दो बच्‍चों की मां ने प्रेमी संग खुदकशी कर ली । मृतक युवक परगापुर का है । बताया जा रहा है कि दोनों का कुछ समय पहले एक-दूसरे से मिलना-जुलना हुआ था और आपस में गहरे संबंध बन गए।  मृतक महिला दो बच्‍चों की मां बताई जा रही है।
राहों निवासी मृतका के परिवार ने जुलाई में उसके लापता होने संबंधी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद महिला की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान परिवार को पता चला कि एडीबी परागपुर में रहते उनके दामाद का भाई भी लापता है। उसके बाद दोनों परिवारों ने महिला और युवक की तलाश शुरू की। इस दरमयान गांव आंसरों की एक मोटर पर कुछ लोगों ने  दो शवों को रस्सी से लटकते हुए देखा। और इसकी सूचना पुलिस को दी।