मोगा: पंजाब में नश इस कदर हावी है कि आमदमी के सेचने-समझने की शक्ति खत्म होती जा रही। हम बात कर रहे हैं पंजाब के मोगा जिले की। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या इस लिए कर दी क्योंकि वह उसे शराब पीने से रोकती थी। बताया जा रहा है कि शराब की वजह से ही आए दिन घर में कलह होता था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। आरोपी पति की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई है। जबकि मृतका का नमा ज्योति बताया जा रहा है।
