दिल्‍ली : पूर्व प्रधान मंत्री श्री मति इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के हत्‍यारों के वकील और राष्‍ट्रीय जननता दल के राज्‍य सभा सदस्‍य रामजेठमलानी का रविवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है।सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी  लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  बता दें कि रामजेठमलानी को राजद ने 2016 में राज्यसभा भेजा था। इससे पहले जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री भी रह चुके थे। 
जेठमलानी ने कई हाई प्रोफाइल मामले लड़े हैं। जिनमें चारा घोटाला, राजीव गांधी हत्याकांड  और आसाराम बापू का मामला भी शामिल है। यही नहीं जेठमलानी डॉन हाजीमस्‍तान के भी वकील रह चुके थे। इसके अलवा जेसिका लाल हत्‍याकांड में मनु शर्मा और सोहराबुद्दिन कत्‍ल केस में भी वकील रह चुके थे।