बठिंडा : कत्ल की एक ऐसी घटना जिसने भी सुना हैरान रह गया। जिले के गांव अबलू गंगा निवासी विवाहिता को एक युवक से दोस्ती न करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। इस एकतरफा प्रेमी ने विवाहिता के ससुरालियों के सामने चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान परविंदर कौर के तौर पर हुई है। आरोपी की विक्की कुमार निवासी गांव रामपुरा वारदात के बाद से फरार है।
थाना नेहियांवाला पुलिस को मृतका के जेठ इकबाल सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी परविंदर कौर ने कुछ दिन पहले परिवार को बताया था कि गांव रामपुरा निवासी विक्की कुमार उसे दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा है। जब परिवार ने विक्की कुमार को समझाने का प्रयास किया तो वो नहीं समझा।
साथ ही धमकी दी थी कि अगर उसने दोस्ती न की तो वह उसकी हत्या कर देगा। बताया जा रहा है कि परविंदर कौर और विक्की कुमार के बीच पहले संबंध थे।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं