रजनीश मिश्र, गाजीपुर : शादियाबाद पुलिस ने बुधवार कि रात  मुहब्बतपुर मनिहारी मोड़ से दस हजार के इनामिया को पकड़ कर जेल भेज दिया ।पुलिस के मुताबिक  ।दस हजार का इनामिया धंनजय बिन्द पुत्र सुर्यनाथ बिन्द निवासी टोडलपुर थाना नंन्दगंज अपने साथी के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए मोहब्बपुर मनिहारी मोड़ के पास.खड़ा था ।तभी मुखबिर से सुचना मिली की किसी घटना को अंजाम देने के लिए संदिग्ध मोहब्बपुर मनिहारी मोड़ पर खड़ा है ।सुचना मिलते हि शादियाबाद थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे  पुलिस टीम लेकर तत्काल ही उक्त जगह पहुंच कर घेरा बंदी कर दिया ।पुलिस को देख बदमाश भागने लगे तभी पुलिस ने बदमाशों को दोड़कर पकड़ लिया ।और थाने लेकर चली आइ  बदमाशों कि तलाशी लेने पर उनके पास एक तंमचा एक जिन्दा कारतूस बरमाद हुआ ।पुछताछ मे धंनजय ने बताया कि बीस जुलाई कि रात हुई लुट मे शामिल था ।थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि धंनजय बिन्द के साथ दो बदमाशों को जेल भेज दिया गया है ।फरार चल रहे राजु बिन्द कि तलाश पुलिस कर रही है ।