पटना : राजनीति में कब कौन किससे क्या मांग बैठे कहा नहीं जा सकता। ऐसी ही एक मांग बिहार भाजपा के नेता संजय पासवान ने अपने सहयोगी दल जदयू से कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने 15 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के पद के साथ नीतीश कुमार पर भरोसा किया, उन्हें भी हमें एक कार्यकाल के लिए मौका देना चाहिए। पासवान यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि बिहार लोग नीतीश कुमार के चेहरे पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखकर वोट देते हैं, इसीलिए नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी भाजपा के लिए खाली कर देनी चाहिए।
पासवान के इस बयान पर बिना देर किए जदयू ने भी पलटवार कर दिया। जदयू नेता निखिल मंडल ने कहा है कि सीएम पद के उम्मीदवार तो नीतीश कुमार ही रहेंगे। वही विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा होंगे। किसी के कहने से कुछ नहीं होता। नीतीश कुमार को बिहार की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।
