प्रतिकात्‍मक फोटो। 
शाहजहांपुर : पूर्व गृहराज्‍य मंत्री चिन्‍मयानंद पर दुष्‍कर्म का आरोप लगा कर जेल भिजवाने वाली छात्रा को एसआइटी ने गिरफ्तार कर कोट में पेश किया जहां से उसे नारी अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी पुष्टिी छात्रा के परिजनों ने की है।
 एसआईटी ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे छात्रा को उसके घर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि छात्रा को पहले मेडिकल के लिए ले जाया गया। उसके बाद छात्रा को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ फिरौती मांगने का आरोप था। इस संबंध में एक  वीडियो सामने आया था, जिसके आधार पर यह केस दर्ज किया गया था। बता दें कि इसी मामले में छात्रा के दो साथियों विक्रम सिंह और सोनू को पुलिस ने काबू कर रिमांड पर लिया था। 
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं