बयान दर्ज कराते श्रोत गुगल त्र
कानुपर : राज्‍य और केंद्र सरकों की लाख कड़ाई के बावजूद यूनिवर्सिटियों में रैगिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया है।  यहां  सीएसए विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा रैगिंग से तंग आकर मंगलवार की रात गर्ल्‍स हॉस्‍टर की दूसरी मंजिल से कूद गई। छात्रा की पहचान 22 वर्षीय दिव्‍या कमल निवासी कानपुर देहात के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
  बताया जा रहा है कि सीएसए में बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक  मंगलवार शाम दिव्या कमल का फोन भाई सौरभ के पास आया था। परिजनों ने बताया कि सौरभ सीएसए का पूर्व छात्र रह चुका है। फोन पर छात्रा ने उससे कहा कि भाई आप तो कह रहे थे कि फ्रेशर पार्टी के बाद यहां रैगिंग नहीं होगी लेकिन सीनियर अभी भी बहुत परेशान करते हैं। तहर-तरह के आपत्ति जनक सवाल पूछते हैं। भाई ने छात्रा को समझाया कि वह हताश न हो। परिजनों ने बताया कि देर रात  विवि प्रशासन से फोन आया कि आपकी बेटी छात्रावास की दूसरी मंजिस से कूद गई है।