झरोखा न्‍यूज, जफ्फर नगर : नगर में श्री रामलीला मंचन के दौरान देर रात आग लगने से पंडाल में भगदड़ मच गई। यह दुखद घटना उस वक्‍त हुई जब ताड़का की भूमिका निभा रहा युवक अचानक आग की लपटों में घिर गया। आनन-फानन में आग से झुलसे युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्‍टरों ने उसे मरेठ रेफर कर दिया। 
      मामले के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी में श्री रामलीला नाइट के दौरान ताड़का वध का मंचन किया जा रहा था। इस दौरान ताड़का बना युवक राक्षसी के लिबास में मुंह से आग के गोले निकालता हुआ करतब  दिखा रहा था। वह कभी रामलीला मंच पर तो कभी मंच से नीचे उतर दर्शकों डरा रहा था। करतब करते हुए ताड़का बना युवक मंच पर चढ़ा और वहां भी आग के गोले मुंह से निकालने लगा। इस बीच युवक के युवक के कमर के नीचे लटक रहे कपड़ों में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही पलक झपकते ताड़का बना युवक आग की लपटों में घिर गया। इस बीच पंडाल में भगदड़ मंच गई और देखते ही देखते श्रीरामलीला की उमंग चीख पुकार में बदल गई। लोग जब तक युवक के शरीर में लगी आग बुझाते तब तक वह बुरी तरह से झुसल चुका था। 
 आनन-फानन में आग से झुलसे युवक को जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती, गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने झुलसे युवक को मेरठ किया रेफरकर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
इसलिए भड़की आग
ताड़का बना युवक मुंह में मिट्टी का तेल भर कर उसे आग के गोले निकाल रहा था। उसके एक हाथ में जलता मशाल था और दूसरे में मिट्टी तेल से भरी बोतल थी। इस लिए उसके कपड़ों लगी आग को शोला बनते देर नहीं लगी और देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया। 

देखेंं : आखिर जिंदगी की जंग हार गई 'ताड़का'