अमृतसर : समाज शास्त्र में अपराध और अपराधियों की परिभाष पढ़ाई, जिसमें स्वेत वसन अपराध को प्रथम श्रेणी में रखा गया है। यानी नेता की आड़ में अपराधी। कुछ ऐसा ही मामले जिले के चौगांवा में देखने को मिला। यहां की क्षेत्रीय पार्टी से संबंधित एक छुटभैया नेता वर्दी पर इस कदर भारी पड़ा कि रेड करने गए सब इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर गांव के चौराहे पर पीटा।
मामला यह था कि चौगांवां में अचानक तरनतान जिले की पुलिस ने आकर रेड कर दी। इस दौरान एक पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच ने सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को दौड़ा-दौड़ा कर लात घूसों से पीटा। पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह का आरोप है कि निजी रंजिश के चलते उसका रिश्तेदार सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह हेरोइन के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दो लाख रुपए मांग रहा है।
उधर, घटना के दूसरे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पुलिस पर हमले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस दौरान तमाशाई बने सिपाही को यह कहते हुए बार्खाश्त कर दिया है कि उन्हें बुजदिल पुलिस कर्मी नहीं चाहिए। https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं

