टोंक (राजस्थान) : इसे कुदरत का करिश्मा कहा जाए या क्रूर मजाक। चार हाथ पैरों वाली जन्मी इस बच्ची को लोग देवी मान रहे हैं। और इस बच्ची की तश्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रही है। जी हां । ऐसे ही एक अनोखे बच्ची ने टोंक जिले के दड़ावता गांव में जन्म लिया है। जिसने भी इस नवजात को देखा वह हैरान रह गया। इस अनोखी बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
दरअसल, इस बच्ची के दो नहीं बल्कि चार हाथ और चार पैर हैं। जो भी देख या सुन रहा है वह सभी इस बात से हैरान है कि ये संभव कैसे है।
बता दें कि टोंक जिले के गांव दड़ावता की रहने वाली राजूदेवी गुर्जर को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उन्होंने एक बेटा व बेटी को जन्म दिया। लड़का तो समान्य पैदा हुआ। लेकिन, बच्ची के धड़ से अर्द्धविकसित बालिका भ्रूण जुड़ा हुआ है, जिसके दो हाथ, दो पांव व अन्य अंग विकसित हैं।
महिला की कोख में पल रहे थे तीन भ्रूण
डाक्टरों के मुताबिक महिला राजूदेवी के पेट में तीन भ्रूण पल रहे थे। उनमें से दो समान्य रहे जबकि तीसरा विकसित नहीं हो पाया। ऐसे में वह बालिका के शरीर के साथ कुछ इस तरह से जुड़ गया मानों उस बालिका के चार हाथ हो। डाक्टरों के अनुसार यह इस तरह का पहला मामला है। बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं
