लखनऊ : जहुराबाद हलके विधायक और राज्‍य सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओम प्रकाश राजभर खुद को गुंडा कह कर क्‍या साबित करना चाहते हैं। 
 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा गठबंधन से अलग हुए  राजभर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। 
उल्‍लेखनीय है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रदोई में पार्टी की एक जनसभा में खुले मंच से खुद को सबसे बड़ा गुंडा करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के माफिया ब्रजेश सिंह और मुख्तार अंसारी उनके यहां दरबार लगाते हैं। 
वह यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने कहा कि कोई हजामत बनाने वाला छूरा लेकर डरा रहा है तो कोई तीर-धनुष लेकर डरा रहा है । लेकिन मैं ओम प्रकाश राजभर है, छुरा और तीर-धनुष सब देखा हूं।
अब जरा सोचिए क्‍या देश-प्रदेश और खासकर  जहुराबाद विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने ऐसे ही जन प्रतिनिधि को चुना है, जो खुले मंच से खुद को गुड़ा बता रहा हो।