बरेली : पिछले महीने तीन तलाक के खिलाफ कड़ा कानून बनने के बाद भी पत्नी को तलाक देने का मामला थम नहीं रहा है। ताजा मामला जिले के बाकरगंज मुस्तफानगर का समाने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी को तलाक इस लिए दे दिया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सके।
थाना किला पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकालने के दो दिन बाद ही प्रेमिका से निकाह कर लिया है। करगंज मुस्तफानगर निवासी रेशम ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति नवाब हसन शादी के बाद से ही दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करता था। कुछ समय पहले मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम संबंध होने के बाद पति तरह-तरह के बाहने निकाल कर आएदिन मारपीट करने लगा। आखिर कार 30 अगस्त को नवाब ने उसे तीन तलाक दे कर घर से निकाल दिया। इसके दो ही दिन बाद नवाब ने प्रेमिका से निकहा लिया। फिलहाल थाना किला पुलिस आरोपी नवाब के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।