रजनीश मिश्र गाजीपुर : इस समय बाढ़ अपने शबाब पर है । इसकी  वजह से गाजीपुर का आधा भाग पानी में डूबा हुआ हैं । वहीं  नाविक लोगों की जान से खिलवाड़ कर अपने नाव में क्षमता से अधिक लोगों को बिठाकर ले जा रहे हैं । इसका जीता जागता सबूत मंगलवार को देखने को मिला भतौरा गांव के पास देखने को मिला जहां लोगों को खचाखच भरी  नाव कर्मनाशा मे पलट  गई। 
बताया जा रहा है कि नाम में  बच्चों समेत करीब 40 से 50 लोग सवार थे।  ग्रामीणों के अनुसार नाव की छमता इससे आधे की थी। लेकिन नाविक  क्षमता से अधिक लोगों को बैठा कर ले जाने लगा ओवरलोड होने के कारण नाव मे  पानी भरने लगा और वह असंतुलित होकर पलट गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह भतौरा गांव से उस पार स्कूल जा रही छात्राओं व किसानों से नाव भरी थी, तभी ओवरलोड  होने के चलते नाव में पानी भरने लगा और वह  पलट गई ।और वहां चीख-पुकार मच गया  लोगों को डूबता देख ग्रामीण  राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़कर आए और डूब रहे  लोगों को बचाया ।वहीं पानी में डूबने के कारण छः छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं हादसे की सूचना मिलते ही । पुलिस कप्तान अरविंद चतुर्वेदी व डीएम के बालाजी के साथ जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी में डूबने के कारण बीमार छात्राओं का कुशल क्षेम जाना इससे । ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया । इस बात जानकारी जैसे ही  छात्राओं के परिजनों को  हुई उनके घर कोहराम मच गया आनन-फानन में वे लोग मौके पर पहुंच गए जब अपनों को कुशल देखा तो  छात्राओं के परिजनों ने राहत क सांस लिया ।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं