![]() |
| सांकेतिक फोटो |
तरनतारन : पाकिस्तान से लगते पंजाब के सीमावर्ती जिलों में पाक खुफिया एजेंसी और पाक समर्थित आतंकी संगठनों की बुरी नजर शुरू से रही है। करीब एक दशक तक आतंकवाद की आग में झुलस चुके पंजाब को पाकिस्तान से फिर से सुलगाने की कोशिश कर रहा है।
एक ऐसा ही संसनी खेज मामला रविवार को समाने आया जब पंजाब पुलिस ने एक आतंकी गिरोह का पर्दाफास करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार मुहैया करवाया था। सीमावर्ती जिला तरनतारन के चोहल साहिब से पकड़े इन आरोपियों के कब्जे से 5 एके-47, पिस्तौल, सैटेलाइट फोन, हथगोलों के अलावा भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के दौर में पाकिस्तान को आतंकियों की राजधानी कहा जाता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स नामक इस मॉड्यूल को पाकिस्तान और जर्मनी में बैठकर चलाया जा रहा था। वहीं बीएसएफ और एयरफोर्स से पंजाब से सटे सीमांत इलाके में ड्रोन वगैरह से निगरानी की अपील की है।
रविवार को डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये हथियार और गोला-बारूद हाल ही में सीमा पार से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रायोजित जेहादी और खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों की तरफ से डिलीवरी किए जाने की आशंका है। उन्होंने खुलासा प्रतिबंधित केजेडएफ द्वारा जम्मू-कश्मीर, पंजाब और अन्य राज्यों में विभिन्न आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी संबंधी खुलासा किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग, आकाशदीप उर्फ आकाश रंधावा, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है हथियारों के जखिरे को आतंकियों तक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ड्रोन के मार्फत मुहैया करवाया था। बता दें कि पिछले िदिनों तरनतारन में एक खेत में हुए ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कुछ लोग घायल हो गए थे। इन्हीं आरोपियों से पूछताछ में िमिले सुराग पर पुलिस ने इन आतंकियों को पकड़ा है।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं