वायरल हुई वीडियो से ली गई शॅट।
बटाला (गुरदासपुर) : करीब चार दिन पहले बटाला की एक पटाखा फैक्‍ट्री में हुए धमाके के बाद दूसरे दिन वहां का दौरा करने पहुंचे एक विधायक ने मर्यादा की सारी हदें पार कर कर दी। पीडि़तों का हमदर्द बन कर पहुंचे लोक इंसाफ पार्टी के इस विधायक ने शब्‍दों को सीमा लांघते डीसी को यहां तक कह दिया कि यह दफ्तर तुम्‍हारे बाप का नहीं है। यह मामला शुक्रवार का है। लेकिन इस मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। 
बता दें कि एसएमओ ऑफिस में  गुरदासपुर के डीएम उज्‍जवल निकम और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरनजीत सिंह बैंस के बीच हुई गर्मागर्मी की वीडियो भी वायर हुई थी। इसके बाद सिटी पुलिस ने डीसी से अभद्र व्‍यवहार करने और धमकाने के आरोप में विधायक बैंस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला सीएम के दौरे के बाद रविवार मध्‍य रात्रि के बाद किया गया। 
यह था मामला
बताया जा रहा है कि  यह केस एसडीएम बलबीर राज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया एसडीएम बटाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर को बटाला में जो ब्लास्ट हुआ था। उससे संबंधित बटाला के सिविल अस्पताल के एसएमओ ऑफिस में रेस्क्यू कार्यों संबंधी बैठक चल रही थी। बैठक में एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, डीसी गुरदासपुर विपुल उज्जवल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। अमृतसर के रहने किसी व्यक्ति का शव नहीं मिल रहा था तो मृतक सतनाम सिंह के पारिवारिक सदस्यों समेत सिमरनजीत सिंह बैंस बैठक वाले कमरे में जबरदस्ती घुस गए।  और बदसलूकी की। इधर, केस दर्ज होने के बाद विधाय बैंस ने इसे कैप्‍टन के आदेश दर्ज किया गया केस बताते हुए मामले को राजनीतिक रंगत देने में लगे हैं।