पटना : राजनीति के गलियारों से एक खबर छन कर आ रही है। खबर के मुताबिक अब बिहार में भाजपा के दिग्गज नेता और पूव वित्तमंत्री स्व. अरुण जेटी कि मूर्ति लगेगी। बताया जा रहा है कि यह घोषण बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने की है। इसके अलावा उनकी जयंती को हर साल राज्य समारोह के तौर पर मनाया जाएगा। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हम लोगों को सेवा करने का जो मौका मिला है उसमें अरुण जेटली की महति भूमिका है। उल्लेखनीय है नीतीश कुमार ने जेटली के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया था।
