मुजफ्फरनगर : संघ कार्यकर्ता और बीए प्रथम वर्ष के छात्र की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्‍या कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्र शुक्रवार से ही लापता था। परिजनों ने उसकी गुमसूदगी शिकायत दर्ज करवाई थी। छात्र की पहचान गांव करवाड़ा निवासी पंकज के रूप में हुई है।
 शनिवार सुबह खेत में पड़ी खून की बूंदों का पीछा कर पुलिस कुएं तक पहुंची तो देखा कि कुएं में छात्र का शव पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि संघ कार्यकर्ता छात्र की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्‍या हुई होगी।  बताया जा रहा है कि पंकज  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ा हुआ था। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि छात्र की पीट-पीटकर हत्या की गई है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।