नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी जहां विधानसभा चुनाओं की तैयारी में जुटी है वहीं कांग्रेस अंतर्कलह में फंसी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है। पार्टी मुंबई बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की बजाय उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। बता दें कि उर्मिला ने नॉर्थ मुंबई से भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह 4.6 लाख वोटों ने चुनाव हार गई थीं।
इधर, अध्यक्ष पद को लेकर मध्यप्रदेश घमासान मचा हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को माने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक रखी थी, लेकिन यह बैठक टल गई है। बता दें कि सिंधिया आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं।
