लखनऊ : यहां के किंगजॉर्ज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अपनी करतूतों से पेशे को शर्मसार कर दिया है। मामले के अनुसार यहां ट्रॉमा सेंटर में तैनात रेजिडेंट डॉक्टर रात को शराब के नशे में धुत हो कर आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान आर्थोपेडिक्स विभाग की केबिन चकनाचूर हो गई। आधी रात मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। चीफ प्रॉक्टर ने संबंधित थाने को इसकी सूचना दे दी है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आर्थोपेडिक्स विभाग के रेजीडेंट एक होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे थे। यहां जमकर शराब पार्टी हुई। इस दौरान डॉ. रजनीश व डॉ. प्रांजल नशे में धुत होकर बेहोश हो गए। दोनों को लेकर उनके साथी डॉ. सुमन सिंह, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. धीरेंद्र वर्मा, डॉ. आदर्श सेंगर, डॉ. अनुश्रव राव, डॉ. रोहित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। ये सातों डॉक्टर भी नशे में थे। और यहां किसी बात को लेकर भिड़ गए।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं
