सांकेतिक फोटो
गुरदासपुर : इसे पैसा कमाने की हवस कहें, या फिर विदेश जाने का ओछा हथकंडा। एक महिला ने न केवल पति-पत्‍नी के भरोसे के रिश्‍ते को तार-तार किया है बल्कि उसने पति सहित उसके परिजनों को ऐसा जख्‍म दिया है जो जल्‍दी किसी महिला पर ऐतबार कर सकें। 
यह मामला पंजाब के गुरदासपुर जिलेका है। यहां एक महिला ससुराल वालों के पैसे खर्च कराकर पहले पति को ऑस्‍ट्रेलिया ले गई और वहां पहुंचते ही उसके तेवर बदल गए। उसने पति से दो टूक कहा तेरा-मेरा रिश्‍ता खत्‍म।  मेरा मकसद आस्ट्रेलिया पहुंचना थो सो पूरा हो गया। अब बिचारा लुटा पिटा पति सिर खुजा रहा है।  एसपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह ने मामले की जांच के बाद थाना तिब्बड़ में आरोपी पत्‍नी और उसके  माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है। 
जिले के बब्बरी नंगल निवासी संतोख कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पौत्र भूपिंदर सिंह की शादी 20 अगस्त 2017 को सिमरनजीत कौर निवासी फत्तेनंगल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बहू अपने मायके चली गई और जिद करने लगी कि उसने विदेश जाना है। बहू की जिद के आगे झुकते हुए उन्होंने उसे आइलेट्स कराया कराया। इसके बाद उन्होंने 22 लाख रुपए खर्च कर दोनों को आस्ट्रेलिया भेज दिया। वहां पहुंचते ही सिमरनजीत अपने पति से अलग हो गई। और उसे डिपोर्ट कराने की धमकी देने लगी।