होशियारपुर: जिले के तलवाड़ा ब्लॉक के दातारपुर के एक सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल की दीवार पर लिखा था, अंदर आइए, यहां मिलते हैं अच्छे संस्कार। लेकिन स्कूल के अंदर जो हो रहा था उसे जान कर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यहां कोई भी संस्कारवान व्यक्ति अपने बच्चों को पढ़नें के लिए नहीं भेजेगा।
बता दें कि स्कूल के अंदर प्रिंसिपल द्वारा दो अध्यापिकाओं से अश्लील हरकत करने के वायरल हुए वीडियो ने तूल पकड़ लिया है।
प्रिंसिपल और महिला टीचरों की इस शर्मनाक हरकतों की वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। प्रिंसिपल विक्रम सिंह को विभाग ने सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि, महिला टीचरों पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला टीचरों ने कहा है, 'हमें माफ कर दो, हमसे गलती हो गई।' उधर, लोगों ने अध्यापीकाओं को भी निलंबित करने की मांग है।
स्कूल प्रिंसिपल और अध्यापिकाओं की शर्मनाक हरकतों वाली वीडियो के वायरल होने के बाद डीईओ सेकंडरी मोहन सिंह लेहल ने जांच कमेटी गठित की थी। दोनों अधिकारी स्कूल पहुंचकर करीबन तीन घंटे तक अश्लील हरकतों की वायरल हुई वीडियो की जांच की थी। जांच कमेटी के समक्ष संबंधित महिला अध्यापक भी पेश हुई थीं, लेकिन मेडिकल लीव का बहाना लगाकर प्रिंसिपल विक्रम सिंह स्कूल नहीं आया।
