लखनपुर बैरियर पर पकड़ा गया ट्रक। 
झरोखा न्‍यूज, लखनपुर : लखनपुर बैरियर पर जेएंडके पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर  छह एके47 रायफल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जम्‍मू-कश्‍मीर नंबर के ट्रक में परचून का सामन लदा हुआ था, जिसे वह अमृतसर की ओर से लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर की तरफ जा रहा रहे थे। 
 बताया जा रहा है कि इस ट्रक के पीछे खुफियर इंजेंसिया लगी हुई थी। जैसे ही यह ट्रक पंजाब बार्डर माधोपुर को पाकर लखनपुर चेकपोस्‍ट पर पहुंचा वहां तैनात सुरक्षा ऐजेंसियों ने रोक लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने परचून के सामानों से भरे  ट्रक की जब तलाशी ली तो उसके केबिन  छह एके47 राइफल बरामद की गई हैं। सूत्रों का कहना है खुफिया एजेंसियों के तरफ से इसकी सूचना लगातार मिल रही थी।  तीनों संदिग्‍ध आतंकियों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हैं।  जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्‍य सुरक्षा एजेंसियां यह पता करने में जुटी हैं कि यह हथियार कहां से लाए जा रहे थे। और पकड़े लोगों का संबंध किससे है और इनके मंसूबे क्‍या थे।