झरोखा न्‍यू, कासिमाबाद (गाजीपुर) : ब्लॉक के ग्राम सभा उरहा में वीरवार को रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन विभाग कासिमाबाद ग़ाज़ीपुर के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 540 छोटे बड़े जानवरों का ईलाज तथा दवाएं वितरण की गई। इस आयोजन में कासिमाबाद ब्लॉक के पशुचिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित कुमार सिंह, श्री लल्लन पांडेय अजित कुमार एवं ग्राम प्रधान सुमंत पांडेय उपस्थित रहे इसके अलावा रिलायन्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि राहुल वर्मा उपस्थित रहे और रिलायन्स फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 18004198800 की जानकारी दिए जिसपर किसान भाई कृषि एवं पशुपालन संबंधित जानकारी निःशुल्क ले सकते है।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं