लखनऊ : इस माह अगर आपने कहीं जाने का प्लान बना रखा है और इसके लिए ट्रेन टिकट आरक्षित करवाए रखे हैं तो एक बार रेलवे इंक्वायरी से जरूर पता कर लें। क्योंकि आज सोमवार से विभिन्न रुटों पर चलने वाली 52 रेलगाडि़या रद हैं। क्योंकि यह खबर सीधे आप से जुड़ी है।
रेल सूत्रों के मुताबिक यह फैसला इंटरलॉकिंग की वजह से लिया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की ओर जाने वाली से 52 ट्रेनें दो से नौ सितंबर तक अलग-अलग दिनों में निरस्त रहेंगी। ऐसे में तिरुवनंतपुरम, बंगलुरू, पुणे, गोवा, हैदराबाद, रायगढ़, जम्मू तवी आदि शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेल अधिकारियों का कहना है कि टिकट रद करवाने वाले यात्रियों का रिफंड बिना किसी कटौती के ऑनलाइन और आकंउटर किया जाएगा।
