![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
श्रीनगर : घाटी में आतंकियों ने शुक्रवार को किश्तवाड़ में पीडीपी नेता की ड्यूटी पर तैनात पीएसओ से एके 47 छीन कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से यह पहली घटना है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ चेकपोस्ट पर गत्तों से भरे एक ट्रक से चार एके 56 और दो एके 47 बरामद कर तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायफल छीने जाने की घटना के बाद किश्तवाड़ में कफ्यू लगा दिया गया है।
