लुधियाना : गुस्से में तिलमिलाए पति ने अपनी 35 वर्षिय पत्नी पर गंडासे से एक नहीं दो नहीं, कुल 26 वार किए। और उसे अधमरी हालत में घर में छोड कर फरार हो गया। इसका पता पड़ोसियों को तब चला जब घर से अंदर से खून बह कर बाहर आने लगा। फिलहार महिला लुधियाना के सिविल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
बताया जा रहा है कि ग्यासपुरा स्थित अमरदास काॅलोनी इलाके में अवैध सबंधों के शक में पति-पत्नी में पिछले चार-पांच दिनों से झगड़ा हो रहा था। इसी से गुस्साए 40 वर्षीय दलीप निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने अपनी पत्नी ऊषा(35 पर गंडासे से ताबड़तोड कई वार कद दिए। और अपने 4 वर्षीये बेटे को लेकर घर का ताला लगा कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दलीप एक फैक्टरी में मशीन आॅपरेटर है। हलांकि संबंधित थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
