फिरोजाबाद : फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में पुलिस छह जुआरियों को काबू कर करीब सवाल रुपये, बाइक और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। जबकि 20 जुआरी भागने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से थाना नगला सिंघी क्षेत्र में चल रहे जुए के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही उनके अन्य साथी भागने में सफल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नगला सिंघी क्षेत्र में लंबे समय से जुए का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब सवा लाख रुपए की नगदी, ताश की गड्डी, 14 बाइक और मोबाइल भी बरामद हुए हैं । फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।