बलिया : भृगु नगरी बिलया के लोगों को मथुरा और बरसाने की यात्रा का सपना साकार होने जा रहा है। वह उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के मार्फत कम खर्च और कम समय में। रोडवेज ने इन दोनों धार्मिक नगरों के लिए फिलहाल दो साधारण बसों का संचालन शुरू कर दिया है। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो लग्जरी बसें भी चलाइ्र जा सकती हैं।
बस 16 घंटे में तय करेगी 959 किमी की दूरी
मथुरा श्रीकृष्ण व बरसाने राधा की नगरी है। तो बलिया महर्षि भृगु की। रोडवेज की यह बसें कुल 959 किलोमीटर की दूरी लगभग 16 घंटे में पूरी करेंगी। किराये के रूप में 1250 रुपये रखा गया है।
इस रूट से होकर जाएगी बस
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टैंड से मंगलवार को एक बस सुबह सात बजे तथा दूसरी बस 11 बजे रवाना हुईं। जिला मुख्यालय से संचालित यह बस मऊ व आजमगढ़ के रास्ते लखनऊ, कन्नौज, मुथरा होते हुए बरसाने जायेंगी।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं