सांकेतिक फौटो।
लखनऊ : एक बार फिर से उत्‍तर प्रदेश की सियासत गर्माने जा रही है। इस बार बिधान सभा की 13 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रमुख विप‍क्षी दल हमलावर हो सकते हैं। 
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने सभी 13 सीटों पर फिलहाल पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें सहारनपुर की गंगोह सीट से इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद,  बाराबंकी की जैदपुर से पीएल पुनिया के बेटे  तनुज पुनिया, लखनऊ कैंट से दिलप्रीत सिंह को और चित्रकूट की मानिकपुर सीट से रंजना पांडेय प्रत्‍याशी होंगी। जबकि, प्रतापगढ़ सदर से नीरज त्रिपाठी कांग्रेस उम्‍मीदवार होंगे। 
 बता दें कि हमीरपुर सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस सीट पर मतदान 23 सितंबर को होगा। यहां से पहले ही समाजवादी पार्टी ने  डॉ. मनोज प्रजापति को अपना प्रत्याशी घोषित किया। 
 उल्‍लखनीय है कि इस चुनाव में कांग्रेस, सपा और बसपा सहित अन्‍य बिपक्षी पार्टियां हालही में बढ़े बिजली दरों, मिर्जारपुर हत्‍याकांड और मिड-डे मील में नमक रोटी का मामला उजागर करने वाले पत्रकार पर दर्ज केस को मुद्दा बना सकती है।