
अमृतसर : ये हैं रामलाल। राजस्थान के बाडमेर हैं। 15 अगस्त आने वाला है। सो ये प्लास्टिक के झंडे बेचने पंजाब एैतिहासिक शहर अमृतसर में आए हैं। झंडे बेचते समय एक झंडा इनसे गिर जाता है। रामलाल उसे उठाने लगते हैं तब तक एक व्यक्ति कहता है छोड़ो जाने दो प्लास्टिक का ही तो है। कौन सा असली है। रामलाल तपाक से कहते हैं। साबह फटेहाल हैं तो क्या हुआ। देश के झंडे की क्रद जानते हैं।