अलीगढ़ : यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका जान इस लिए ले ली क्यों कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। दिल दहला देने वाली यह वारदात मोहल्ला नगाइचपाड़ा क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी की बात कहीं और चलने और परिजनों द्वारा लड़की पर पाबंदी लगाए जाने से वह नाराज था। फिलहाल पुलिस ने लड़की के प्रेमी सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का शव बाजरे के खेत में खून से सना मिला मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात मणिलाल पाटीदार ने बताया कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि विधावा सुनीता देवी अपनी बेटी शालू, प्रीति, सत्यम, दिव्यांश व काजल के साथ दिल्ली में रह कर सिलाई कढ़ाई करती थीं। रक्षाबंधन पर पूरा परिवार अतरौली आया था।
मृतका की मां सुनीता ने बताया कि मोहल्ले का अजय व राधे उर्फ रामवतार निवासी सूरतगढ़ देर शाम उनके घर आए। दोनों शालू को बहाने से अपने साथ ले गए। देर रात तक शालू जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह मोहल्ले के ही राजवीर सिंह नंबरदार अपने खेत में बाजरा की फसल देखने गए तो वहां शालू की लाश देख इसकी जानकारी उन्हें दी। बताया जा रहा है कि
राधे शालू से शादी करना चाहता था। लेकिन शालू के परिवार वालों ने समझाया कि वह राधे से दूर रहे। बस इसी बात से खफा राधे ने यह खौफनाक कदम उठाया।