सुलतानपुर : जिले के एक गांव में पराए मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर उसके परिजनों ने युवक और महिला को  बांधकर डंडे से पीटा। इस बीच किसी ने इस घटना को सोशल मीडिलया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के पुलिस ने पिटाई में शामिल महिला के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जिले के थाना क्षेत्र करौंदी कला के एक गांव की बताई जा रही है। 
 बताया जा रहा है कि महिला से सात अगस्त की शाम को गांव का ही गुड्डू नाम का एक युवक मिलने पहुंचा था। दोनों घर के बाहर आपत्तिजनक हालत में थे। तभी खेत जा रहे महिला के पति राज बहादुर ने दोनों को देख लिया।
आरोप है कि राजबहादुर और उसके भाई अरविंद ने पहले गुड्डू  को मौके पर ही पीटा। इसके बाद महिला और गुड्डू को पकड़कर घर लाए। यहां दोनों को घर के बाहर एक बल्ली में बांध कर उन दोनों को जम कर पीटा। 
 करौंदीकलां थानाध्यक्ष शिव बालक ने बताया कि उन्‍हें इस मामले की जानकारी घटना के दो दिन बाद मिली। हलांकि महिला कि शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राज बहादुर, देवर अरविंद और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।